Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को, बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को - INA NEWS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी 44 जिलों के 861 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा और UP संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।

लेखपाल परीक्षा की खास बातें
  • लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ और झांसी में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
  • दीपक कुमार ने कहा कि अधिक अभ्यर्थी वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
  • परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए।
  • अभ्यर्थियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग गंभीरता से हो।
  • रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा होल्डिंग एरिया बनाए जाएं।
  • सोशल मीडिया की निगरानी और एलआई (इंटेलिजेंस) को सक्रिय रखा जाए।
  • गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल और निकटवर्ती अस्पतालों को अलर्ट पर रखा जाए।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि UP Joint B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए 4,44,958 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा 31 मई 2026 को प्रदेश के 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर दो पालियों में होगी।

  • पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर और आगरा में सबसे अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, एडीजी एलओ अमिताभ यश, सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments