Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी: 1400 बीघे सरकारी जमीन पर चला नगर निगम का बुलडोजर, 550 बीघे पहले ही मुक्त - INA NEWS

वाराणसी : वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया गया। चितईपुर, कैंट और वरूणा पार समेत शहर के कई इलाकों में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी।

नगर निगम ने सरकारी जमीनों को मुक्त कराने और लैंड बैंक बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 550 बीघे सरकारी जमीन से कब्जा हटाया जा चुका है। हाल ही में कराए गए सर्वे में 1400 बीघे से अधिक सरकारी जमीन पर अतिक्रमण चिह्नित किया गया था।

नगर निगम की रणनीति के अनुसार, पहले उन जमीनों से कब्जा हटाया जाएगा जहां कोई विवाद नहीं है। मुख्य रूप से टीन शेड लगाकर कब्जा करने वालों को हटाने पर जोर दिया जा रहा है। कब्जा हटाने के बाद जमीन को तारबंदी कर नगर निगम का बोर्ड लगाया जाएगा।

इन जमीनों का होगा विकास
मुक्त की गई जमीनों पर सरकारी योजनाओं के तहत कम्युनिटी सेंटर, बरातघर, पार्क आदि सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन जमीनों पर कई वर्षों से अवैध कब्जा था। इनकी अनुमानित कीमत 700 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। विवादित भूमि के मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments