Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज : हजारों महिलाओं के साथ निकली राष्ट्र हनुमंत कथा की मंगल कलश यात्रा - INA NEWS

प्रयागराज: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘राष्ट्र हनुमंत कथा’ का शुभारंभ सोमवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुट्ठीगंज स्थित जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से की गई।

कलश यात्रा में हजारों महिलाओं ने पीत वस्त्र पहनकर सिर पर मंगल कलश और श्रीफल लेकर भाग लिया। यात्रा जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होकर गऊघाट, मुट्ठीगंज, राम भवन, मानसरोवर चौराहा होते हुए पथरचट्टी रामलीला कमेटी के प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा में मेरठ का बैंड, घुड़सवार दल और आकर्षक दिव्य झांकियां मुख्य आकर्षण बनी रहीं। रथ पर रामानंद सागर के प्रसिद्ध रामायण सीरियल के कलाकार अरुण गोविल , दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी सवार थे। इन लोकप्रिय कलाकारों को देखने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सूत्रों के अनुसार, यात्रा में पांच हजार से अधिक महिलाओं सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर चिकित्सा शिविर लगाए गए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

‘राष्ट्र हनुमंत कथा’ 21 से 23 अप्रैल तक चलेगी। बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस दौरान हनुमान जी की कथा का प्रवचन करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह कथा सनातन संस्कृति के प्रचार, राष्ट्र जागरण और युवाओं में भक्ति भाव जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Post a Comment

0 Comments