Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

हाथरस : धर्म बदलने पर बेटे-बहू को जूते चप्पल की पहनाई माला - INA NEWS

हाथरस : जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गारव गढ़ी गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर परिवार और पंचायत में तनावपूर्ण घटना सामने आई है। युवक की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने बेटे को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बरगलाया। परिवार वालों का कहना है कि बहू ईसाई समाज से जुड़ी हुई थी और उसके कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेती थी।

परिवार ने बताया कि युवक काफी समय से आगरा में रह रहा था। वहीं दोनों दूसरे समुदाय के संपर्क में आए। जब वे गांव लौटे तो उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया था। वे मंदिर नहीं जाते थे, किसी को प्रसाद देने पर लेते नहीं थे और अभिवादन में भी देवी-देवता का नाम नहीं लेते थे। परिवार और समाज से कटते जा रहे थे। इस बदलाव को देखते हुए परिवार ने पंचायत बुलाई।

पंचायत के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि वह ईसाई धर्म अपनाकर चुका है और उसी के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहता है। इस बात को लेकर युवक के पिता और भाइयों से उसकी कहासुनी हुई और मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के धर्म परिवर्तन की पुष्टि होने के बाद उसे वापस हिंदू धर्म में लाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। पुरोहित बुलाए जा रहे थे, लेकिन इससे पहले ही मारपीट की घटना हो गई।
मारपीट के बाद युवक और उसकी पत्नी को जूते-चप्पलों की माला पहना दी गई। पूरे मामले में परिवार के सदस्यों और कुछ ग्रामीणों के बीच तनाव बढ़ गया।

परिवार का आरोप:
युवक की मां ने कहा कि बहू ने उनके बेटे को ईसाई कार्यक्रमों में शामिल करके धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित किया। मायके वाले पहले से ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं।

युवक का बयान:
युवक ने पंचायत में  स्वीकार किया कि वह धर्म परिवर्तन कर चुका है और अब उसी अनुसार रहना चाहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस को सूचना दी गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।

पुलिस की भूमिका:
मुरसान कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments