आगरा, 29 अप्रैल 2026: आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के हॉस्टल में एमडी प्रथम वर्ष की 28 वर्षीय छात्रा वर्तिका सिंह की मौत हो गई। उनकी लाश हॉस्टल में मृत अवस्था में मिली।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस मामले में पुलिस अब विस्तृत जांच कर रही है। विसरा (आंतरिक अंगों के सैंपल) और मोबाइल फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वर्तिका सिंह एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा थीं और हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थीं। मंगलवार को उन्हें हॉस्टल में मृत अवस्था में पाया गया। तुरंत सूचना मिलने पर हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने विसरा का सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) भेजने की सलाह दी है। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें चैट, कॉल लिस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। अभी तक किसी भी तरह का सुसाइड नोट या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374