गोरखपुर: गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम में बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक ऑटो-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार करीब 10 बच्चे घायल हो गए। हादसे में पास में खड़ी एक महिला अध्यापिका भी चपेट में आ गईं और घायल हुईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ी ऑटो में किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को ऑटो से बाहर निकालकर वाहन को सीधा किया। घायल बच्चों और अध्यापिका को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था। क्षेत्र के कई स्कूलों में बच्चों को ऑटो-रिक्शा में ओवरलोडिंग कर ले जाने की शिकायत आम है, जिससे ऐसे हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374