Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कानपुर : शनिवार की आंधी का असर , सड़कों पर उखड़े पेड़, टूटे खंभे, जाम की स्थिति - INA NEWS

कानपुर, 6 अप्रैल 2026: शनिवार शाम आई तेज आंधी और बारिश का असर रविवार को भी कानपुर शहर की सड़कों पर साफ दिखाई दिया। उखड़े हुए पेड़ और टूटे बिजली के खंभे अब भी कई प्रमुख मार्गों पर पड़े हुए हैं, जिससे आवागमन बुरी तरह बाधित हो रहा है। लोगों को छोटे-छोटे रास्तों के लिए भी 2-3 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

शास्त्रीनगर ढाल पर एक बड़ा पेड़ गिरने से काकादेव जाने वाला पूरा रास्ता रविवार को बंद रहा। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को करीब तीन किलोमीटर घूमकर डबल पुलिया के रास्ते जाना पड़ा।
इसी तरह नवीननगर-काकादेव क्षेत्र में बिजली के खंभे गिरने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। फजलगंज, गोविंदनगर, शास्त्रीनगर, सीसामऊ, साइकिल मार्केट, बेनाझाबर, हैलट, पनकी, दादानगर, बाबूपुरवा, हंसपुरम, नौबस्ता, बर्रा विश्व बैंक, गुजैनी, रतनलालनगर और दबौली समेत दर्जनों इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे सड़कों पर पड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही।
शारदानगर में नीरक्षीर चौराहे से काकादेव जाने वाली सड़क पर पेड़ गिरने के कारण लंबा जाम लगा रहा। कई जगहों पर सड़क के बीचों-बीच पेड़ और खंभे पड़े होने से वाहन चालक मजबूरी में रास्ता बदलने को विवश हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तूफान गुजरने के एक दिन बाद भी अगर समय पर पेड़ और खंभे हटा दिए जाते तो इतनी परेशानी नहीं होती।
शनिवार शाम की आंधी-पानी के बाद रविवार को भी शहर का जनजीवन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सका। बिजली विभाग और नगर निगम की टीमों द्वारा सफाई कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments