लखीमपुर खीरी, 6 अप्रैल 2026: लखीमपुर खीरी की कचहरी परिसर में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना घटी। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना कचहरी परिसर में हुई, जहां वकील विराट राज ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज को सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही जितेंद्र तख्त पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुई थी। अन्य वकीलों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन कुछ मिनट बाद फिर विवाद भड़क उठा। इसी दौरान विराट राज ने तमंचे से गोली चलाकर जितेंद्र को घायल कर दिया। आरोपी विराट घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
दोनों भाई वकील हैं और कचहरी के आसपास ही प्रैक्टिस करते थे। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद खेत की मेड़ को लेकर था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी और एएसपी पूर्वी पवन गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल जितेंद्र राज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी वकील विराट राज की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोर्ट परिसर में गोली चलने की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
.png)
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374