Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मुजफ्फरनगर : स्कूल बस ने मारी टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत - INA NEWS

हादसा बुधवार को थाना तितावी क्षेत्र के हैदरनगर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिता और उनके दो नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हैदरनगर निवासी महिपाल अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों अभी व राधिका को बाइक पर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
भिड़ंत इतनी भीषण थी कि महिपाल, उनका बेटा अभी और बेटी राधिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और तितावी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूनम को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
पुलिस ने स्कूल बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस अनियंत्रित थी और तेज रफ्तार में थी।
यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा मातम पसरा हुआ है। घटना एक बार फिर स्कूली वाहनों की गति, ओवरस्पीडिंग और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रही है।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मांग भी जोर पकड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments