Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

एटा : 7 साल की छात्रा को 5 मिनट लेट पर क्रूर पीटाई - INA NEWS

एटा (यूपी): जिले के जैथरा विकास खंड के ग्राम नगला बली स्थित एसपीएस पब्लिक स्कूल में एक अमानवीय घटना सामने आई है। सात वर्षीय छात्रा नित्या सिर्फ पांच मिनट देर से स्कूल पहुंची थी, इसी बात पर शिक्षक संतोष ने उसे बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि शिक्षक ने डंडे से मारपीट की और छात्रा के सिर से बाल भी खींच लिए। मासूम बच्ची की चीखें स्कूल की दीवारों से टकराती रहीं, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीजा।

नित्या लंच ब्रेक में खाना खाने घर गई थी। समय से पांच मिनट विलंब से लौटने पर शिक्षक का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के बाद डरी-सहमी नित्या ने रात में अपनी मां सरोज (पत्नी अमरदीप, निवासी माया) को पूरी आपबीती बताई। मां ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर शिक्षक संतोष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए। अन्य छात्र-छात्राएं भी इस क्रूर कृत्य को देखकर सहम गए। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार बेटियों को पढ़ाने और सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन ऐसे शिक्षक बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।
स्थानीय निवासी विजय गोस्वामी ने कहा कि ऐसे विद्यालयों की मान्यता तत्काल समाप्त कर दी जानी चाहिए और स्कूल को सील कर देना चाहिए।
पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। शिक्षक संतोष की भूमिका की छानबीन की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शिक्षकों की जिम्मेदारी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments