Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गाजियाबाद : 4 साल की मासूम भांजी से रेप-मर्डर के आरोपी मामा का पुलिस किया एनकाउंटर - INA NEWS

गाजियाबाद : एक दिल दहला देने वाले मामले में गाजियाबाद पुलिस ने 4 साल की सगी भांजी से रेप और हत्या के आरोपी को रविवार रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान दो सिपाही भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू (25 वर्ष) पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 11 अप्रैल को उसने अपनी 4 साल की भांजी को टॉफी का लालच देकर घर से बहकाया, फिर अपहरण कर रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में बच्ची की लाश को शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक खड़ी कार के नीचे फेंक दिया था। पोस्टमार्टम में रेप और हत्या की पुष्टि हुई थी।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को रविवार रात टीला मोड़ (पंथाला नहर) के पास आरोपी के बारे में सूचना मिली। जब टीम ने उसे घेरा तो जसीम और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जसीम को गोली लगी और वह मौके पर ही मारा गया। मुठभेड़ में दो कांस्टेबल घायल हुए, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

परिवार ने आरोपी की लाश लेने से इनकार कर दिया। आरोपी के भाइयों ने कहा कि “भांजी का रेप-मर्डर करने वाले को जीने का कोई हक नहीं था।”
यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है। पीड़ित परिवार हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments