Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

गाजियाबाद : 3 युवकों की मौत, स्कॉर्पियो-ट्राली टक्कर - INA NEWS

गोरखपुर: एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। रविवार देर रात गोला-बड़हलगंज रामजानकी मार्ग पर गेहूं लदी ट्राली और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक सोमवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ गया।
थाना क्षेत्र के भर्रोह चौराहे के पास रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गोला की ओर जा रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही गेहूं लदी ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्राली में घुस गया।

हादसे में कोहड़ी निवासी अजय कुमार यादव (21 वर्ष) और कुणाल यादव (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रसून उर्फ अंकुर (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंकुर को तुरंत बड़हलगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे एम्स गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

इस हादसे में अब मृतकों की संख्या तीन हो गई है, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है। तीनों युवक अविवाहित थे। अजय कुमार तीन भाइयों में बीच का था। कुणाल दो भाइयों में बड़ा था। अंकुर दो भाइयों में छोटा था। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है। परिवार और गांव वाले सदमे में हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्राली और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments