लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में लखनऊ शहर ने विकास की नई ऊंचाइयां छुई हैं। शहर का दायरा बढ़ा है, नया विस्तार हुआ है और स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा,
“लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा और शहर को नया विस्तार मिला है। लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। शहर में मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है। सड़कों के चौड़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था सहित हर क्षेत्र में सुधार हुआ है। हम कह सकते हैं कि लखनऊ में लोगों का जीवनस्तर बढ़ा है।”
योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374