Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

नोएडा : मुर्गा फार्म मालिक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या - INA NEWS

जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में एक मुर्गा फार्म हाउस पर नौकर ने अपने मालिक की डांट लगाने से नाराज होकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने गर्दन पर चाकू से वार कर गोंद डाला और सिर पर लोहे के पाइप से वार किया। खटाना गांव में पूर्व प्रधान जयवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके छोटे बेटे 33 वर्षीय प्रशांत उर्फ चीची गांव के बाहर मुर्गा फार्म चलाते थे। फार्म पर बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के टोली गांव निवासी सूखा उर्फ यशपाल और खालोर गांव निवासी हरदम सिंह नौकर के रूप में काम करते थे।
पुलिस के अनुसार, प्रशांत  नौकरों को काम को लेकर अक्सर डांट लगाते थे।  यशपाल इस बात से नाराज रहता था। एक सप्ताह से लगातार नाराजगी बढ़ने के बाद उसने हत्या करने की साजिश रच ली। उसने अपने साथी हरदम सिंह को बताया भी था कि “मैं इसको किसी दिन मार दूंगा”।
शुक्रवार को फार्म हाउस पर काम को लेकर फिर से डांट पड़ने के बाद सूखा उर्फ यशपाल भड़क उठा। उसने पहले प्रशांत की गर्दन पर चाकू से गहरा वार किया और फिर घाव में गोंद डाल दिया। इसके बाद सिर पर लोहे के पाइप से कई वार किए। इस निर्मम हमले में प्रशांत उर्फ चीची की मौके पर ही मौत हो गई।
मालिक की हत्या की खबर फैलते ही खटाना गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने खटाना पुल पर जाम लगा दिया और न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हत्या का खुलासा कर लिया गया है और आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जाम खुलवाया गया।


Post a Comment

0 Comments