मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 36 वर्षीय बीएसएफ जवान नैन सिंह का शनिवार देर रात उनके घर में सोते समय सिर में .315 बोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव करीब 12 घंटे तक कमरे में पड़ा रहा और दोपहर में परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई।
परिवार में कुल 10 सदस्य हैं। वारदात के समय घर में केवल नैन सिंह के छोटे भाई प्रदीप की पत्नी प्रियंका अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे उसे बक्सा गिरने जैसी तेज आवाज आई। वह कमरे से बाहर निकलकर देखी, लेकिन कुछ नजर नहीं आया तो वह वापस सो गई।
शनिवार दोपहर दो बजे तक नैन सिंह के कमरे में कोई हलचल न होने पर प्रियंका ने गली से बच्चों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो नैन सिंह चारपाई पर उल्टे पड़े हुए थे और उनके सिर व नाक से खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया।
इस प्रकार रात के समय घर में सिर्फ प्रियंका और उसके बच्चे ही थे, जबकि नैन सिंह बराबर वाले कमरे में सो रहे थे।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि नैन सिंह के सिर में .315 बोर की गोली लगी है। पड़ोसी महेश और उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने पड़ोसियों (प्रेम सिंह, शिवम और नीरज) पर पुरानी रंजिश होली के समय दी गई हत्या की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन टीमों को जांच सौंपी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374