Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

वाराणसी : नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां की ईंट से कुचलकर की हत्या - INA NEWS

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र मे 18 मार्च 2026 भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास हरिजन बस्ती में सोमवार को एक क्रूर हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 25 वर्षीय घनश्याम ने अपनी 70 वर्षीय मां शीला देवी की ईंट और लोहे की रॉड से सिर पर इतने जोरदार वार किए कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हमले इतने भीषण थे कि मां की बायीं आंख बाहर निकल गई, नाक टूट गई और दिमाग तक गहरी चोट पहुंची।

पुलिस और परिजनों के अनुसार, नशे का आदी घनश्याम अपनी मां से शराब या ड्रग्स के लिए पैसे मांग रहा था। मां ने इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर उसने पहले लोहे की रॉड से हमला किया और फिर ईंट से सिर कूंच दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव से रिसते खून को पीया, जो उसकी हैवानियत को दर्शाता है। घटना के बाद पुलिस ने सोमवार रात करीब 10:20 बजे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया।

मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किए जाने के बाद घनश्याम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने इसकी पुष्टि की।

परिजनों ने बताया कि शीला देवी की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। चार बेटों में घनश्याम सबसे छोटा था और वह अक्सर नशे के चक्कर में मारपीट करता रहता था। आर्थिक तंगी के कारण अंतिम संस्कार में लकड़ी का इंतजाम नहीं हो सका और शव को फुलवरिया के पास वरुणा नदी किनारे दफना दिया गया। घाट पर भी खर्चा नहीं उठा पाने के चलते यह फैसला लिया गया। हालांकि, ग्राम प्रधान रामा देवी ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने स्वेच्छा से शव को दफनाया।


Post a Comment

0 Comments