Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रयागराज: ड्यूटी पर पहुंचे चौकीदार की हत्या, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार - INA NEWS

प्रयागराज  शहर के प्रसिद्ध टीकाराम कन्या महाविद्यालय में रविवार सुबह चौकीदार धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पार्किंग ठेकेदार हीरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11:30 बजे जब चौकीदार धर्मेंद्र लापता बताए गए, तब उनके परिजनों और कॉलेज स्टाफ ने उन्हें खोजना शुरू किया। करीब 9:30 बजे इलाके की लैपर्ड टीम भी मौके पर पहुंच गई।

कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि धर्मेंद्र सुबह 6:10 बजे कॉलेज परिसर में दाखिल हुए थे। उनकी बाइक कॉलेज में ही खड़ी मिली। उन्होंने बाहरी परिसर की जली हुई लाइटें बंद कीं और फिर पार्किंग की ओर गए।
इसी दौरान पार्किंग ठेकेदार हीरेश  सुबह 5:45 बजे कॉलेज में घुसा था और करीब 7:40 बजे बाहर निकला
पार्किंग के पास खेल रहे बच्चों ने सूखी नाली के किनारे खून के धब्बे देखे और कॉलेज स्टाफ को बताया। स्टाफ को संदेह हुआ कि नाली पर एक पटिया पहले नहीं थी। पटिया हटाई गई तो नाली में धर्मेंद्र का शव मिल गया।
पुलिस को सबसे पहले मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि हीरेश ने शर्ट बदल ली थी और उसकी नाक पर चोट के निशान थे। पूछताछ में हीरेश ने कबूल किया कि हत्या करने के बाद वह घर गया, नहाया, कपड़े बदले और फिर वापस आकर "धर्मेंद्र को ढूंढने" का नाटक किया।


Post a Comment

0 Comments