Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बरेली : मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय 45 वार्षिक ग्रामीण की जलकर हुई मौत - INA NEWS

मीरगंज  30 मार्च 2026: मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय कपड़ों में अचानक आग लगने से 45 वर्षीय ग्रामीण हरपाल की जलकर मौत हो गई। रविवार को हुई इस घटना से लभेड़ा दुर्गाप्रसाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, हरपाल अविवाहित थे और गांव में अकेले रहते थे। उनकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। रविवार को दोपहर के समय हरपाल अपने घर में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रहे थे। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई। कुछ देर बाद घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोग दौड़े आए। अंदर पहुंचकर उन्होंने देखा कि हरपाल गंभीर रूप से झुलस चुके थे। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी।







परिवार के सदस्यों ने बताया कि हरपाल को दौरे पड़ने की शिकायत थी। बहन ने आशंका जताई कि खाना बनाते समय अचानक उन्हें दौरा पड़ गया होगा, जिसके कारण वे बेहोश हो गए और चूल्हे की आग में जल गए।
मीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि घटना आग लगने से हुई है। हालांकि, परिवार वालों ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही हरपाल की दोनों बहनें गांव पहुंचीं। भाई का झुलसा हुआ शव देखकर दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि हरपाल शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और अकेले रहकर अपना काम करते थे।

Post a Comment

0 Comments