Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

दादरी : सपा की समानता भाईचारा रैली में जमकर गरजे अखिलेश यादव - INA NEWS

उदय सिंह यादव : प्रधान संपादक

ग्रेटर नोएडा : भाजपा के बाद आज रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने रैली कर विधानसभा चुनाव के अभियान का आगाज किया। सपा ने दादरी में 'समाजवादी समानता भाईचारा' रैली का आयोजन किया। इस रैली में सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। 

अखिलेश यादव ने कहा, पंडाल पूरा भरा दिखाई दे रहा है, पंडाल की बनावट भी ऐसी है, जिसमें जो रंग छनकर आ रहा है, वह भी पूरा लाल (पार्टी के झंडे का रंग) नजर आ रहा है। इसके लिए उन्होंने सपा नेता राजकुमार भाटी की सराहना की। 

अखिलेश यादव ने आगे बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस रैली की चर्चा ने न जाने कितनों लोगों के होश उड़ा दिए। इस रैली ने न केवल होश उड़ाया, बल्कि उन्हें मजबूर कर दिया। मजबूरी में उन्होंने क्या फैसला लिया कि हमारी रैली से पहले वह रैली करेंगे। कल भी रैली हुई थी, उसकी तो पोल हमारे बहुत से लोगों ने खोल दी है। यह नया जमाना है, कोई कैमरे से नहीं बच सकता है। उस रैली में लोग आए नहीं थे, लोगों को लाया गया था।

Post a Comment

0 Comments