Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP: दूध में मक्खी-मच्छर...रिफाइंड और तेल में भी मिलावट,

दीपोत्सव से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी के तहत छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। 
सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने छह प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर घटिया और नकली खाद्य सामग्री पकड़ी। इसमें 873 किलो सामग्री को सीज कर दिया है। इसमें सरसों तेल, रिफाइंड तेल और बेसन है। 670 किलो खोआ, मिश्रित दूध और रंगीन बर्फी, अंगूरी पेठा पकड़ा। शुरुआती जांच में ये नकली और मिलावटी प्रतीत हो रहा था। इसको नष्ट करा दिया है। इनकी कीमत 1.88 लाख रुपये है। दूध के ड्रम में मक्खी-मच्छर पड़े थे। अंगूरी पेठा और बर्फी खाने योग्य नहीं थी, इनमें दुर्गंध आ रही थी। प्रतिष्ठानों पर भी गंदगी थी। इसके अलावा खोआ, पनीर, दूध, सरसों का तेल, रिफाइंड, रंगीन पेठा समेत विभिन्न सामग्री के 16 नमूने लैब में जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल आने पर विधिक कार्रवाई होगी। साथ ही लोग मिलावटी सामान की 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments