Mahoba News: गांधीनगर में पति से फोन पर हुए विवाद के बाद महिला ने एक साल की बेटी को फंदे पर लटकाकर मार डाला। इसके बाद खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन बच गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर निवासी खुशबू (33) की शादी 8 जुलाई, 2022 को कस्बा चरखारी निवासी अरविंद से हुई। शादी के दो साल बाद ही दोनों को एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने ऋषिका रखा। शराब पीकर पति के मारपीट करने पर पांच माह पहले खुशबू मायके आ गई थी।
आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ
मासूम की हत्या के बाद खुशबू ने अपने भाई पवन से कहा कि मैंने बिट्टो को जान से मार दिया है। पुलिस बुला लो। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुईं। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।खुशबू की मां उमारानी ने बताया कि दामाद अरविंद बेरोजगार है। अक्सर शराब पीकर बेटी को मारता-पीटता था, जिससे परेशान होकर खुशबू बेटी के साथ मायके में थी। पति की प्रताड़ना के चलते उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो गई थी। उसका इलाज चल रहा था। पति से फोन पर झगड़ा होने के बाद बेटी ने यह कदम उठाया।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374