यह उनके पहले के रुख से अलग है, जब वे युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को रियायतें देने की सलाह देते रहे थे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है। हालांकि, उन्होंने नए अमेरिकी हथियारों की बिक्री या सीधे प्रतिबंधों का उल्लेख नहीं किया, बल्कि सुझाव दिया कि नाटो देश अमेरिकी हथियार खरीदकर यूक्रेन को दें।
रूस पर शक्तिशाली टैरिफ रोक सकते हैं रक्तपात
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात में भी ट्रंप ने जोर दिया कि यूरोप को रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने होंगे। यूरोपीय संघ ने नए प्रतिबंध और ऊर्जा आयात घटाने का आश्वासन दिया। ट्रंप ने कहा कि रूस पर 'शक्तिशाली टैरिफ' जल्दी रक्तपात रोक सकते हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि रूसी लड़ाकू विमान नाटो देशों की सीमा का उल्लंघन करें तो अमेरिका नाटो सहयोगियों को समर्थन देगा, हालांकि सीधा हस्तक्षेप परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
अब कितनी और जानें दोनों ओर से जाएंगी: ट्रंप
ट्रंप ने महासभा में अपने संबोधन में कहा कि यह युद्ध रूस को कमजोर दिखा रहा है और यह 'एक छोटे संघर्ष' के रूप में खत्म होना चाहिए था, लेकिन खराब नेतृत्व ने इसे लंबा खींच दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब कितनी और जानें दोनों ओर से बेवजह जाएंगी।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374