लखनऊ : राजधानी लखनऊ की कठौता झील में शुक्रवार को डूबकर एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए गया था।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक झील में डूब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया।
युवक मनीष कुमार शुक्ला पुत्र कृष्ण कुमार शुक्ला जो कि विवेकखंड गोमती नगर का रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ कठौता झील में नहाने के लिए आया था। अत्यधिक गहराई में जाने के कारण युवक डूब गया और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में युवक के दोस्तों से पूछताछ की गई।
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374