Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

UP : नगर निकायों की वसूली में 44 फीसदी बढ़ोतरी - INA NEWS

प्रदेश के स्थानीय नगर निकायों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 44.5% की राजस्व वृद्धि दर्ज की है। इस वर्ष नगर निकायों द्वारा 5,568 करोड़ की राजस्व वसूली की गई। नगर विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले 17 प्रमुख नगर निगमों ने 4,140 करोड़ के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 4,586 करोड़ की वसूली की, जिससे 11% की अतिरिक्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

छोटे शहरों ने बड़े शहरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। मथुरा ने 106% की वृद्धि दर्ज की, जबकि झांसी ने 85% की वृद्धि हासिल की। गाजियाबाद ने भी 72% की वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि यह वृद्धि नगर निकायों द्वारा अपनाई गई रणनीतिक नीतियों और डिजिटल सुधारों का परिणाम है। खासकर, गैर-कर राजस्व में 90% की वृद्धि यह दर्शाती है कि नगरपालिकाएं केवल पारंपरिक कराधान पर निर्भर रहने के बजाय अन्य स्रोतों से भी आय अर्जित कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments