उदय सिंह यादव : संपादक
कौशाम्बी : कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे के वार्ड नंबर 23 में एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे विस्फोट हो गया। इसमें कई मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई झुलस गए।
मौके पर फायरब्रिगेड पहुंच गई है। विस्फोट इतना जबर्दस्त था का इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पटाखा फैक्ट्री खलीलाबाद के रहने वाले शराफत अली की बताई जा रही है। शराफत अली समेत कई लोग झुलसे हैं। एक मृतक शिव नारायण (30) पुत्र भोलानाथ की पहचान हो पाई है।
घायल बबलू पटेल, दीना पटेल, अशोक पटेल, कौशल अली और शराफत अली को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।
मौकैे पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
INA NEWS DESK
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374