इससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी। अशोक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह प्रेमिका से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा तो वह राशन लाने के लिए कहने लगी। अशोक ने रुपये नहीं होने की बात कही तो वह झगड़ा करने लगी। विवाद बढ़ने पर अशोक ने बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद अशोक उसका फोन लेकर बीसलपुर भाग गया। वहां से वह दूसरी जगह भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अशोक के पास से महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला का पति टेंपो चलाता था। चार साल पहले अशोक का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसकी भनक महिला के पति को लग गई। इसके बाद महिला परिवार समेत बरेली आकर रहने लगी। अशोक बरेली में भी महिला से मिलने आने लगा तो उसके पति ने देख लिया।

0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374