Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

मणिपुर घटना जितनी संवेदनशील, सपा सांसद डिंपल यादव का सरकार पर हमला - INA NEWS

मैनपुरी : देश में भाजपा सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस पर मंगलवार से लोकसभा पर चर्चा शुरू हो गई। इससे पहले स्पकीर ओम बिड़ला ने चर्चा शुरू करने की अनुमति दी है। 

चर्चा में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने भी भाग लिया। उन्होंने विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने मणिपुर हिंसा, महिला अपराध और कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।

इस कड़ी में सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता पक्ष के मंत्री राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ पर चर्चा करने की बात कह रहे थे। वो कहते हैं कि इन राज्यों में महिलाओं पर जघन्य अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की चर्चा भी अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि, NCRB के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में हर तीन घंटे में एक महिला शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होती है।

कहा कि इसके बाद भी उत्तर प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार मिलकर भी इसका संज्ञान नहीं ले रही है। मणिपुर हिंसा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर में जो हुआ है, वह जितना संवेदनशील है। इसके बाद भी सरकार का रवैया इस मामले में उतना ही संवेदनहीन रहा है। यह सरकार अंहकार में डूबी हुई है।

Post a Comment

0 Comments