Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

योगी के मंत्री की स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती, दम है तो कुरान पर टिप्पणी करके दिखाएं

मैनपुरी  : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने श्री रामचरित मानस पर चल रहे विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो कुरान पर टिप्पणी करके दिखाएं। कहा कि सनातन संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले की राजनातिक गतिविधियों को जाना। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद शिविर कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। 

देश प्रेमी सनातन संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे

इस दौरान पर्यटन मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सनातन संस्कृति को सबसे कमजोर समझ रहे हैं। हिंदुस्तान में रहने वाले राष्ट्र भक्त और देश प्रेमी सनातन संस्कृति पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे। सनातन संस्कृति पर चोट करना राजनीतिक विषय नहीं है। भारतीय और सनातन संसकृति के खिलाफ टिप्पणी करने का हक किसी को नहीं है। 

हर धर्म का आदर करती है सनातन संस्कृति

कहा कि धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करना भी ठीक नहीं है। सनातन संस्कृति तो वैसे ही हर धर्म का आदर करती है। सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग किसी दूसरे धर्म का अनादर नहीं करते हैं। राष्ट्रहित सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। किसी को भी सनातन संस्कृति पर चोट नहीं करनी चाहिए। ताकि, सनातन संस्कृति का पालन करने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत न हों।

Post a Comment

0 Comments