रायबरेली : जिले के बछरावां थाना क्षेत्र में एक युवक को दूसरी शादी उस समय महंगी पड़ गई जब वो नई नवेली दुल्हन की विदाई कराने अपनी ससुराल पहुंचा। इस बीच ससुरालियों को युवक के पहली शादी की जानकारी हो गई तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और लड़की की विदाई नहीं की।
पति पत्नी में विवाद के चलते पत्नी मायके में रहती है और उसने दुर्गेश पर उत्पीड़न का मुकदमा कर रखा है। इसी बीच दुर्गेश कमाने के लिए केरल चला गया। दो दिन पहले वह अचानक वापस आया और अपने घरवालों से तत्काल शादी के लिए बोला।
परिजन भी उसके कहने के अनुसार रायबरेली के बछरांवा के पठान गांव निवासी एक लड़की से लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी कर दी लेकिन दुर्गेश व उसके परिजनों ने अपनी पहली शादी की बात छुपाए रखी। शाम को जब वो अपनी दूसरी पत्नी की विदाई के लिए घर पहुंचा तो उन्हें उसकी पहली शादी की जानकारी मिल चुकी थी और उन्होंने वहां पहुंचे दुर्गेश की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन परिजनों ने उसे इलाज के लिए बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।:
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374