Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

43 केस, इनमें 17 धार्मिक उन्माद फैलाने के, जानें गिरफ्तार भाजपा विधायक टी राजा के बारे में सबकुछ

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजा पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने टी राजा के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज की है।

 सारा विवाद राजा के एक वीडियो से शुरू हुआ है, जो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 
टी राजा की गिरफ्तारी क्यों हुई? 
भाजपा विधायक टी राजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। आरोप है कि इस वीडियो में उन्होंने नुपुर शर्मा का समर्थन करते हुए पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित टिप्पणी की। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद तेलंगाना के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गए। देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद भाजपा विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विवाद कहां से शुरू हुआ
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने एक शो के दौरान धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली टिप्पणियां की थीं। इसके बाद टी राजा ने मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की। शुक्रवार को जब टी राजा मुनव्वर फारुकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था। 
कौन हैं टी राजा?
टी राजा का जन्म 15 अप्रैल 1977 को हैदराबाद में हुआ। 45 साल के टी राजा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत तेलुगु देशम पार्टी से की। 2014 में घोसमहल से वह पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए। 2018 में दूसरी बार जीत हासिल की। राजा के पास कुल 3.31 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। 2018 चुनाव में राजा ने 45.2 प्रतिशत मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

43 मुकदमे, 16 में चार्जशीट फाइल हो चुकी
विधायक टी राजा पहले भी विवादों में रहे हैं। 2018 में टी राजा सिंह की ओर से दाखिल हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ अब तक कुल 43 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें 16 पर चार्जशीट फाइल हो चुकी है। राजा पर धार्मिक उन्माद फैलाने के 17 मामले पहले से ही दर्ज हैं। नौ मामले धार्मिक भावनाओं को आहत करने के हैं। उनके ऊपर आगजनी, दंगा समेत कई तरह के गंभीर आरोप पहले से ही लग चुके हैं।
अब तक क्या-क्या हुआ?
21 अगस्त को विधायक टी राजा का विवादित वीडियो वायरल हुआ। देर रात तक सैकड़ों की संख्या में मुसलमान अलग-अलग थानों पर प्रदर्शन करने लगे। 
हैदराबाद पुलिस ने मामले में टी राजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। 
22 अगस्त की सुबह पुलिस ने टी राजा को गिरफ्तार कर लिया। 





Post a Comment

0 Comments