Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान आज, 11 जिलों की 58 सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में

  • UP Election: यूपी में पहले चरण का मतदान आज, 11 जिलों की 58 सीटों पर 623 प्रत्याशी मैदान में 
उदय सिंह यादव, प्रधान संपादक : INA NEWS TV

उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए आज मतदान होना है. इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग होगी. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले दौर का मतदान आज गुरुवार 10 फरवरी 2022 को होगा. 

पहले चरण (up phase 1 election) में पश्चमी उत्तर प्रदेश में मतदान हो रहा है. 11 जिलों (up phase 1 election district) की 58 सीटों पर पहले चरण के आज मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है आज उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. 

समूचे उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में मतदान (UP Election 2022 Schedule) होना है. गुरुवार को पहले चरण में 58 सीटों पर मतदाता (UP Election 2022 Voting) अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। इस चरण में 2.27 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन जिलों में कुल 10766 मतदान केंद्र और 25849 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पहले चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियां तैनात की गई हैं.

आगरा में 10 फरवरी को सबसे बड़ा दिन है। अपने हकों की रक्षा, शहर के विकास के लिए आपकी भागीदारी का दिन। इस दिन आपका निर्णय कम से कम पांच साल तक आपको प्रभावित करेगा।

आगरा के चुनाव मैदान में 107 उदम्मीदवार हैं, अब बटन दबाने की बारी मतदाता की है। जिले के 34.61 लाख मतदाता इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 107 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। गुरुवार को 34.77 लाख मतदाता अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक चुनने के लिए वोट करेंगे। सबसे ज्यादा एत्मादपुर और बाह में 14-14 प्रत्याशी हैं। खेरागढ़, फतेहाबाद और उत्तर में 13-13 प्रत्याशी हैं। सबसे कम नौ प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र में, छावनी, दक्षिण में दस-दस और फतेहपुर सीकरी में 11 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी।

नौ विधानसभा सीटों का गणित

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र- 14 प्रत्याशी
  • भाजपा- डॉ. धर्मपाल सिंह
  • कांग्रेस- शिवानी देवी
  • बसपा- प्रबल प्रताप सिंह
  • सपा- डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
  • आम आदमी पार्टी- सुमित जाटव 
  • अन्य- 9 
  • कुल मतदाता- 441887 
  • महिला मतदाता- 200580, पुरुष - 241289
  • मतदेय स्थल - 507  

आगरा छावनी विधानसभा- 10 प्रत्याशी
  • भाजपा- डॉ. जीएस धर्मेश
  • कांग्रेस- सिकंदर वाल्मीकि
  • बसपा- डॉ. भारतेंदु अरुण
  • सपा-  कुंवरचंद वकील
  • आप- प्रेम सिंह 
  • अन्य- पांच
  • कुल मतदाता : 462281
  • महिला मतदाता- 210099, पुरुष- 252157
  • मतदेय स्थल- 484

आगरा दक्षिण विधानसभा- 10 प्रत्याशी
  • भाजपा- योगेंद्र उपाध्याय
  • कांग्रेस- अनुज शर्मा
  • बसपा- रवि भारद्वाज
  • सपा- विनय अग्रवाल
  • आप- रमजान अब्बास 
  • अन्य- पांच 
  • कुल मतदाता - 365776 
  • महिलाएं - 167579, पुरुष - 198170
  • मतदेय स्थल - 422

आगरा उत्तर विधानसभा- 13 प्रत्याशी
  • भाजपा - पुरुषोत्तम खंडेलवाल
  • कांग्रेस - विनोद बंसल
  • बसपा - शब्बीर अब्बास
  • सपा - ज्ञानेंद्र गौतम
  • आप - कपिल वाजपेयी 
  • अन्य- आठ
  • कुल मतदाता- 430497 
  • महिलाएं - 197155, पुरुष- 233324)
  • मतदेय स्थल - 442

आगरा ग्रामीण विधानसभा- नौ प्रत्याशी
  • भाजपा - बेबीरानी मौर्या
  • कांग्रेस - उपेंद्र सिंह
  • बसपा - किरनप्रभा केसरी
  • रालोद - महेश जाटव
  • आप - अरुणकांत कठेरिया 
  • अन्य- चार
  • कुल मतदाता - 423456 
  • महिलाएं - 193255, पुरुष - 230184
  • मतदेय स्थल - 468

फतेहपुर सीकरी विधानसभा- 11 प्रत्याशी
  • भाजपा - चौधरी बाबूलाल
  • कांग्रेस - हेमंत चाहर
  • बसपा - डॉ. मुकेश राजपूत
  • रालोद - ब्रजेश चाहर
  • अन्य - छह 
  • कुल मतदाता - 355998 
  • महिलाएं - 164030, पुरुष - 191963
  • मतदेय स्थल - 428 

खेरागढ़ विधानसभा - 13 प्रत्याशी
  • भाजपा - भगवान सिंह कुशवाह
  • कांग्रेस - रामनाथ सिकरवार
  • बसपा - गंगाधर कुशवाह
  • रालोद - रौतान सिंह
  • आप - बनवारी लाल शर्मा 
  • अन्य- आठ प्रत्याशी
  • कुल मतदाता - 326933 
  • महिलाएं - 149833, पुरुष - 177093
  • मतदेय स्थल - 377

फतेहाबाद विधानसभा - 13 प्रत्याशी
  • भाजपा - छोटेलाल वर्मा
  • कांग्रेस - होतम सिंह निषाद
  • बसपा - शैलेंद्र सिंह
  • सपा - रूपाली दीक्षित
  • आप - पुरुषोत्तम दास 
  • आठ अन्य प्रत्याशी
  • कुल मतदाता - 321656 
  • महिलाएं - 147692, पुरुष - 173956
  • मतदेय स्थल - 384 

बाह विधानसभा- 14 प्रत्याशी
  • भाजपा - रानी पक्षालिका सिंह
  • कांग्रेस - मनोज दीक्षित
  • बसपा - नितिन वर्मा
  • सपा - मधुसूदन शर्मा
  • आप - नीरज करोरिया 
  • अन्य नौ प्रत्याशी
  • कुल मतदाता - 332733 
  • महिलाएं - 150837, पुरुष - 181881
  • मतदेय स्थल - 384  

ताजनगरी में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3477645
  • पुरुष : 1888588
  • महिला : 1588912 
  • अन्य : 145
  • 18 से 19 साल के मतदाता : 41270 
  • 80 वर्ष अधिक आयु के मतदाता : 43991
  • दिव्यांग मतदाता : 17952 
  • मतदाता कंट्रोल रूम नंबर : 0562-2250170 
  • टोल फ्री नंबर : 1950 
  • 3911 बूथों पर होगा मतदान
  • 34.61 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि

-

क्रम संख्याजिलाचुनाव क्षेत्रनिर्वाचन क्षेत्र का प्रकार
1शामलीकैरानासामान्य
2थाना भवनसामान्य
3शामलीसामान्य
4मुजफ्फरनगरबुढ़ानासामान्य
5चरथावलसामान्य
6पुरकाजीसुरक्षित
7मुजफ्फरनगरसामान्य
8खतौलीसामान्य
9मीरापुरसामान्य
10मेरठसिवलखाससामान्य
11सरधनासामान्य
12हस्तिनापुरसुरक्षित
13किठौरसामान्य
14मेरठ कैंटसामान्य
15मेरठसामान्य
16मेरठ दक्षिणसामान्य
17बागपतछपरौलीसामान्य
18बड़ौतसामान्य
19बागपतसामान्य
20गाजियाबादलोनीसामान्य
21मुरादनगरसामान्य
22साहिबाबादसामान्य
23गाजियाबादसामान्य
24मोदी नगरसामान्य
25हापुड़ढोलनासामान्य
26हापुड़सुरक्षित
27गढ़मुक्तेश्वरसामान्य
28गौतम बुद्ध नगरनोएडासामान्य
29दादरीसामान्य
30जेवरसामान्य
31बुलंदशहरसिकंदराबादसामान्य
32बुलंदशहरसामान्य
33स्यानासामान्य
34अनूपशहरसामान्य
35देबाईसामान्य
36शिकारपुरसामान्य
37खुर्जासुरक्षित
38अलीगढ़खैरसुरक्षित
39बरौलीसामान्य
40अतरौलीसामान्य
41छर्रासामान्य
42कोइलोसामान्य
43अलीगढ़सामान्य
44इग्लाससुरक्षित
45मथुराछटासामान्य
46मांटसामान्य
47गोवर्धनसामान्य
48मथुरासामान्य
49बलदेवसुरक्षित
50आगराएतमादपुरसामान्य
51आगरा कैंटसुरक्षित
52आगरा दक्षिणसामान्य
53आगरा उत्तरसामान्य
54आगरा ग्रामीणसुरक्षित
55फतेहपुर सीकरीसामान्य
56खेरागढ़सामान्य
57फतेहाबादसामान्य
58बाहसामान्य

Post a Comment

0 Comments