Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकलती है कांवड़ यात्रा - सीएम योगी

एटा के जलेसर के एमजीएम मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा करने पहुंचे। शुरूआत जलेसर के घंटे से की। कहा कि यहां का घंटा बजता है तो देवध्वनि उत्पन्न होती है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए यहीं 2100 कुंतल का घंटा बनाया गया। 

मान्यता है कि घंटा बजने से अपशकुन दूर होते हैं। प्रदेश में विकास के अपशकुन भी इससे दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घंटा इतनी जोर से बजाना कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले चारों खाने चित हो जाएं। लोगों को धार्मिक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पहले बाजारों में बमबाजी होती थी, कर्फ्यू लगाए जाते थे। 

अब कांवड़ यात्रा निकलती हैं। बम-बम, हर-हर के जयकारे लगते हैं। कहा कि यहां के क्रांतिकारियों ने आजादी के आंदोलन में काफी योगदान दिया। विडंबना है कि 70 साल में उच्च स्वास्थ्य सुविधा संस्थान नहीं दिया गया। हमने एटा को मेडिकल कॉलेज दिया। 

2017 से पहे सत्ता से प्रायोजित अपराधी, पेशेवर माफियाओं की गुंडागर्दी और अराजकता का यह अड्डा था। 2017 के बाद उन माफियाओं की संपत्ति पर बुल्डोजर चला, संपत्ति जब्त की गई। पहले की सरकारों की संवेदनाएं माफियाओं के साथ थीं। पहले जलेसर को डार्क जोन बना दिया था। 

हमने सिंचाई के लिए पानी दिया और घर-घर मीठा जल पहुंचा रहे हैं। सपा ने विधवा, दिव्यांगों की पेंशन बंद कर पाप किया था। छटे हुए गुंडों को पेंशन शुरू की। हमने पर विधवा, दिव्यांगों को पेंशन दी। एटा कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। उनके सपनों को साकार करने के लिए भाजपा जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments