Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 15 सितंबर

  • 15 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1812 - नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।

1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।

1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।

1894 - प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।

1948 - स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।

1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।

1971 - हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।

1981 - वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।

2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी।

2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।

2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।

2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' सम्मान।

2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।

2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए 'आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन' के अध्यक्ष चुने गये।

15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

973 - अलबेरूनी - एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

1861 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया - इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता।

1876 - शरत चंद्र चट्टोपाध्याय - भारतीय उपन्यासकार।

1926 - अशोक सिंघल - 'विश्व हिन्दू परिषद' (विहिप) के अध्यक्ष थे।

1927 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1905 - डॉ. रामकुमार वर्मा- भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।

1909 - सी. एन. अन्नादुराई - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1915 - लांस नायक करम सिंह - परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक

1915 - द्विजेन्द्रनाथ मिश्र 'निर्गुण' - हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

1934 - वेद मारवाह - दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे।

1946 - जॉकिन अर्पुथम - मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।

1947 - भूपिन्दर सिंह हुड्डा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं।

1986 - जोशना चिनप्पा - भारत की महिला स्क्वॉश खिलाड़ी हैं।

1987 - सोनलबेन पटेल - भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।

15 सितंबर को हुए निधन

2012 - के एस सुदर्शन - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक।

15 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अभियन्ता दिवस

संचायिका दिवस

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)

Post a Comment

0 Comments