गाजियाबाद  - गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के मयूर विहार में एशियन पेंट की दुकान पर फर्जी अधिकारी बनकर नकली पेंट बता कर सील कराने की धमकी देने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया  है 

मयूर विहार में व्यापारी नदीम अपनी एशियन पेंट की दुकान चलाते हैं ! तभी अचानक उनकी दुकान पर 7 लोग पहुंच कर दुकान में रखे पेंटो की जांच करने लगे और नकली पेंट बताकर दुकान सील करने की धमकी देने लगे 

व्यापारी नदीम ने ₹45,000 दिए बाकी पैसे के लिए वह दबाव बनाने लगे व्यापारी नदीम ने इसकी सूचना मसूरी थाना पुलिस को दी  पुलिस ने मामले की छानबीन की और चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है !

INA NEWS DESK