Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

कोल्हुई नगर का कोई भी व्यापारी कोरोना वैक्सीन से अछूत नही रहेगा - देव अग्रहरि

महाराजगंज - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा टीम ने कोल्हुई बाज़ार के प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया जिसका उदघाटन फरेंदा सीओ सुनील दत्त दुबे ने रिबन काटकर किया। 

पूरी जानकारी के लिए बता दे सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष देव अग्रहरि के नेतृत्व में कस्बे के प्राथमिक विद्यालय पर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सभी लोगो से कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही 250 व्यपारियो व अन्य जरूरतमंदों को वैक्सीन लगवाया गया। 

गौरतलब हो सीओ फरेंदा ने कहा कि तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन के साथ साथ निरंतर मास्क का प्रयोग व सामाजिक दूरी बनाना बहुत अनिवार्य है वही सीओ ने सभी लोगो से वैक्सीन लगवाने के लिए अपील किया साथ ही उनके द्वारा कोल्हुई व्यापार मंडल युवा टीम की जागरूकता अभियान की जमकर सराहना की गई। इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष देव अग्रहरि ने कहा की टीका पूरी तरह सुरक्षित है अफवाहों पर ध्यान न दे,समय से सभी लोग टीकाकरण कराए जबकि उन्होंने यह भी कहा कस्बे के जो व्यापारी आज टीकाकरण के दिन उपस्थित नहीं हो पाए है उन्हें घबराने की आवश्यकता नही है व्यापार मंडल की टीम एक बार फिर आला अधिकारियो से वार्ता कर वैक्सीन के लिए मांग करेगी और कैम्प लगवाकर सभी बचे हुए व्यपारियो का वैक्सीनेशन कराएगी।। 

उक्त टीकाकरण कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी बृजमनगंज डॉ संतोष दुबे,ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी देवेंद्र कन्नौजीया, डॉ मंजय शर्मा , सुधा सिंह, विनीता, धर्मेन्द्र शाही,आलमगीर समेत स्वास्थ्य विभाग के कई लोग उपस्थित रहे , ज्ञात हो उक्त कर्मचारियो को व्यापार मंडल की टीम द्वारा गुलदस्ता देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया और सभी को जलपान भी कराया गया। उक्त मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिला अध्यक्ष  संतोष अग्रहरि, उपाध्यक्ष राजा वर्मा,कोषाध्यक्ष किशन खेतान , नगर अध्यक्ष नौतनवा संतोष जायसवाल, नगर अध्यक्ष कोल्हुई श्रीराम जायसवाल, महामंत्री कृष्णशंकर उपाध्याय , ग्राम प्रधान कोल्हुई रामकेश प्रजापति, वरिष्ठ संरक्षक योगेन्द्र सिंह,भाई उपेन्द्र सिंह, जयप्रकाश उर्फ बिल्लू सिंह,राममिलन जायसवाल,अकबाल अहमद, बृजलेश गुप्ता ,मनीष वर्मा, युवा उपाध्यक्ष अभिषेक रोनियार,युवा संयुक्त मंत्री मोहन प्रजापति, वरिष्ठ महामंत्री गणेश मद्धेशिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफरोज खान, कोषाध्यक्ष अजीज खान,महेश अग्रहरि, रवि गौड़, पवन अग्रहरि,असलम खान,बैजनाथ वर्मा, नागेश्वर पंकज,विनोद वर्मा,रामानंद,सैफ खान,नजरू खान,लालू अग्रहरि,बृजेश चौरसिया, बिंदु जायसवाल,सागर चौरसिया , डॉक्टर विवेक मिश्र,सेराज खान,ओम मद्धेसिया, संदीप मद्धेसिया, अख्तर अंसारी,रियाज़ खान,मनोज गुप्ता,संजय पांडे ,मनीष गुप्ता, गणेश गुप्ता,सूरज मोदनवाल, राजकुमार, हसनैन सहित सैकड़ो व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments