LUCKNOW DESK : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।


उन्होंने ट्वीट किया कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।

www.inanews.in