Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

योगी की टीम में कद्दावरों को मिली जगह - INA_NEWS_TV

गोरखपुर  - प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के कद्दावर चेहरों को जगह दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य और कार्यसमिति के सदस्यों की सूची के बहाने सामाजिक व जातीय संतुलन भी साधा गया है। इन्हीं सदस्यों की देखरेख में पंचायत व 2022 के विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे।

भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों की जो सूची जारी की है, उसमें गोरखपुर क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ देवरिया से सांसद रमापति राम त्रिपाठी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में जगह दी गई है।

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला का नाम है। बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भी सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। गोरखपुर के कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव व निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला सहित 12 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।  

Post a Comment

0 Comments