श्रीलंका में बुर्का पर लगेगा बैन, बंद किए जाएंगे इस्लामिक स्कूल
कोलंबो - श्रीलंका में अब बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और 1 हजार से अधिक इस्लामिक स्कूलों को बंद करा दिया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को सरकार के एक मंत्री ने दी। सरकार के इस कदम से यहां के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर असर होगा। पब्लिक सिक्योरिटी के मंत्री सरत विरासेकेरा (Sarath Weerasekera) ने एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान
यह जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को एक पेपर पर हस्तक्षर किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मंजूरी दी गई है। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लिया गया है।उन्होंने बताया, 'हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाएं व लड़कियां बुरका नहीं पहनती थीं। यह धार्मिक अतिवाद का प्रतीक है जो हाल में ही सामने आया है,
हम इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे।' चर्च और होटलों पर हमले के बाद 2019 में बौद्ध बहुल देश में बुर्का पहनने पर अस्थायी तौर पर पाबंदी लगाई गई थी। इन हमलों में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
INA NEWS DESK
No comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374