Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

देश में फिर लौटने लगा लॉकडाउन! महाराष्ट्र, पंजाब समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली - देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। हर तरफ के उपायों के बाद भी कई राज्यों में स्थिति नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। देश में लगभग ढाई महीने बाद एक दिन में 24 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। 

यह एक दिन में इस साल मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। महराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा मामले सामने आ रहे है। महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown Again) की वापसी हो रही है। नागपुर और परभणी में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew in Maharashtra) लगाया गया है। 

राजधानी दिल्ली में भी नए मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं, पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments