Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 से ज्यादा वाहन टकराए, 12 घायल

 कोहरे का कहर : यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 से ज्यादा वाहन टकराए, 12 से अधिक लोग घायल

नोएडा  : उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर देखने को मिले है। शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गए। करीब 12 लोग घायल हुए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाया और जाम खुलवाया।

सड़क हादसे में डबल डेकर बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। एसीपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। घायलों को कांशीराम अस्पताल और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments