Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

प्रियंका गांधी 13 को आ सकती हैं मेरठ

रिपोर्ट  - पवन कुमार संवाददाता मेरठ 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आठ, नौ और दस फरवरी का मेरठ-सहारनपुर का प्रस्तावित दौरा टल गया था। अब 13 फरवरी को प्रियंका के मेरठ आने की उम्मीद है। पार्टी नेता तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके लिए आज सोमवार को कांग्रेस के जिला प्रभारी व अन्य नेता मेरठ पहुंचेंगे। दौरे की रूपरेखा और स्थल तय करने के बाद कार्यक्रम जारी होगा।


कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीति दलों ने विस चुनाव 2022 को देखते हुए पश्चिमी यूपी पर निगाहें जमा ली हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी के मेरठ और सहारनपुर मंडल के तीन दिवसीय दौरे की तैयारियां हो रही हैं। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव रोहित गुर्जर, एसके शाहरुख प्रधान, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष नौशाद का कहना है कि जैसे ही पार्टी नेतृत्व का आदेश और कार्यक्रम मिलेगा, तैयारी में जुट जाएंगे।


Post a Comment

0 Comments