Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला

रिपोर्ट धर्मेंद्र सिंह  INA NEWS DESK

 कन्नौज - में  किसानों की जमीन हड़प उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया है। पुलिस को भ्रष्ट कर, डायल 112 को बेकार करने का भी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम भगवानों को पूजे तो भाजपा को दिक्कत क्यों है।


अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा की नजर किसान की जमीन पर है। सरकार किसानों की जमीन बड़े उद्योगपतियों को दे देगी। फिर जो उद्योगपति चाहेंगे वह पैदा करेंगे। किसानों की बदहाली पर सरकार को घेरते हुये कहा की किसानों को बाजारों पर छोड़ना गलत है। इससे किसान को लाभ नही होगा। सरकार की जिम्मेदारी है किसान की आय बढ़े। बाजार वाद से किसान बर्बाद होगा। सरकार का यह फैसला उन्हें कर्ज में डुबोएगा लेकिन यहां तो धर्म के ऊपर वोट पड़ रहे हैं।

 प्रदेश में बढ़ते अपराध और पुलिस की निरंकुशता पर सरकार को घेरते हुये अखिलेश यादव ने कहा की पुलिस इतनी भ्रष्ट कभी नही हुई जितनी अब हो गई है। 100 नम्बर को हमने अपराधों पर जल्द लगाम लगाने के लिये आधुनिक किया था, लेकिन भजपा सर्कात ने उसे 112 नम्बर कर बेकार कर द

प्रदेश की योगी सरकार राजनीतिक लाभ लेने के लिये लोगों को परेशान करने का आरोप लगाते हुये कहा कि आजम खां को निर्दोष होते हुए भी जेल में डाला गया है। भाजपा को अवसरवादी बताते हुये कहा कि जब राज्यसभा के लिए वोट लेना था तो वह विधायक अच्छा था। अब वही विधायक भाजपा पर आरोप लगाते हुये चिल्ला रहा है कि कहीं हत्या न हो जाए। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की हम भगवान विष्णु के सारे अवतारों को मानते हैं तो भाजपा को एतराज क्यों है, क्या सब पर भाजपा का ही अधिकार है। चाचा शिवपाल यादव पर बोलने से बचते नजर आए सपा सुप्रीमों। 

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ लखनऊ से सैफई जा रहे थे। कन्नौज में ठठिया के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अखिलेश का काफिला बच्ची को बचाने वाले बहादुर किशोर को पुरस्कृत करने के लिये रुका था। वही पर अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुयर भाजपा पर हमले बोले।

Post a Comment

0 Comments