Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

बेहद खूबसूरत दिखने वाली मंदाकिनी का 57 वां जन्मदिन

एफिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की चर्चा होती है। इसकी हीरोइन मंदाकिनी की तस्वीर जेहन में उभरने लगती है। आज मंदाकिनी का जन्मदिन है। मंदाकिनी का जन्म 30 जुलाई 1963 को यूपी के मेरठ में हुआ था। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ है। यास्मीन फिल्म में बोल्ड सीन्स करती हुई नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म में राज कपूर ने पहले संजना कपूर को लॉन्च करने का प्लान किया था। बाद में ये रोल मेरठ की रहने वाली यास्मीन जोसेफ के हाथ आया

फिल्म में झरने के नीचे सफेद पारदर्शी साड़ी पहन कर मंदाकिनी के भीगने वाला सीन बेहद पॉपुलर हुआ था जो आज भी कई लोगों को याद होगा। 22 साल की मंदाकिनी ने पर्दे पर बोल्ड सीन कर सबको हैरान कर दिया था। फिल्म को कई लोगों ने अश्लील तक कहा लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था
साड़ी पहनकर पानी में नहाते हुए मंदाकिनी के इस सीन का काफी विरोध हुआ था। मंदाकिनी तब विवादों में आईं जब वे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ स्पॉट की गईं। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने शादी कर ली है और इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया

Post a Comment

0 Comments