Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत


  • कार में कुल 9 लोग सवार थे।
  • कन्नौज जिले के उमर्दा इलाके की घटना,
  • एक बच्चा अभी लापता है
  • स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला, 
  • तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

- गौरव नागेन्द्र सिंह, कन्नौज,

कन्नौज : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गंगा नहर में गिर गई। कार में 9 लोग सवार थे। इनमें 3 बच्चों और 2 महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चा लापता है। 3 लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसाउमर्दा इलाके के चटोरापुर गांव के पास हुआ। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार सवार नौ लोग गोदभराई रस्म में ठठिया से छिबरामऊ जा रहे थे। लेकिन चटोरापुरा गांव के समीप कार अनियंत्रित हो। कार के शीशे लॉक थे, इसलिए लोग बाहर नहीं निकल सके।

हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला। इसमें 5 लोगों की मौत हो गईथी। जबकि तीन लोगों की सांसें चल रही थीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि ग्रामीणों के बचाव अभियान के दौर एक बच्चा तेज पानी में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।

INA NEWS DESK

Post a Comment

0 Comments