Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

नवनियुक्त सपा जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर शहर में हुआ भव्य स्वागत

औरैया - जिला समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजवीर यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। शहर की सीमा से स्वागत प्रारंभ हुआ। उसके बाद स्वागत ग्राम रहट के पुरवा में किया गया। जहां से जिला अध्यक्ष जैतापुर पहुंचे। जैतापुर में सपा नेता अनुज यादव ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जैतापुर से चलकर दयालपुर चौराहा, इंडियन आयल तिराहा, यादव मेडिकल स्टोर पर भव्य स्वागत किया गया।

शहर के सुभाष चौक पर अवधेश भदोरिया के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजवीर यादव का जोरदार स्वागत किया। सुभाष चौक से बढ़ने के बाद उनका स्वागत संजय गेट, हाजी पेट्रोल पंप पर भी किया गया। तकिया चौराहे पर सपा नेता अमित यादव ने आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजवीर का फूल माला वह मिठाई खिलाकर स्वागत किया। तकिया चौराहे से ब्लॉक गेट, जेसीज चौराहा, मुंसिफ कोर्ट, फफूंद तिराहा एवं नहर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के दौरान

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि वह पार्टी के हितों की लड़ाई के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे और कार्यकर्ताओं के हकों को दिलाने में प्रयासरत होंगे। इसके बाद जिला अध्यक्ष दिव्यापुर की ओर प्रस्थान कर गए। जहां पर कखावतु के सामने प्रधान पति मनोज कुशवाहा ने स्वागत किया।  यहाँ से जिला अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां पर दर्जनों लोगों ने एक साथ मिलकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष राजवीर यादव ने सुभाष चौराहे पर सुभाष प्रतिमा का तथा जेसीज चौराहे पर पंडित गेंदालाल दीक्षित की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीष लिया।

 स्वागत समारोह के दौरान आधा से अधिक चार पहिया तथा एक सैकड़ा से अधिक दोपहिया वाहन उनके साथ में चल रहे थे।

रिपोर्ट : संदीप कुमार, संवाददाता : औरेया

Post a Comment

0 Comments