मधुमक्खियों ने हेड कांस्टेबल पर बोला हमला, घायल
बरेली - नाइट डियूटी से घर लौट कांस्टेबलपर मधुमिक्खयों ने हमला बोल दिया। हमले में वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जेल रोड पर स्थ्ति पुलिस क्लब में रहने वाले नरेश कुमार पुत्र सन्तोष पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह मौजूदा समय में सीबीगंज थाने की पीआरबी १७४ पर चल रहा है। मंगलवार की रात उसकी नाइट डियूटी लगी थी। सुबह वह डियूटी पूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास गेट पर पहुंचे तभी अचानक मधुमक्खियों के एक छत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने उसके पूरे शरीर पर डंक मारकर उसे घायल कर दिया।
चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों समेत परिजन बाहर आए और उसे किसी तरह मधुमक्खियों से बचाया। सूचना मिलने पर पीआरबी 150 के कांस्टेबल राजेश कुमार, शिववीर सिंह चालक रामवीर मिश्रा ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
कोई टिप्पणी नहीं