नोएडा - नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर 21 मार्च को दो बजे दोपहर से मेट्रो मिल पाएगी। होली की वजह से एनएमआरसी ने मेट्रो के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। वहीं होली के दिन मेट्रो से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस, कैब व निजी वाहनों का सहारा लेना होगा। बृहस्पतिवार को 9 घंटे तक शहरवासियों को मेट्रो की सेवाएं नहीं मिलेंगी।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय मुताबिक, एक्वा लाइन पर मेट्रो की सेवाएं 21 मार्च को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी दोपहर दो बजे से ही मिलेगी।
हुडा सिटी सेंटर से मेट्रो सेवाएं रोजाना सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हो जाती हैं। होली के त्योहार के मद्देनजर यह सेवाएं बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे शुरू होंगी। मेट्रो से रोजाना गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ करीब दो लाख यात्री सफर करते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रहेगी।
छुट्टी के दिन भी मेट्रो में करीब 70 हजार यात्री गुरुग्राम से दिल्ली व दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करते हैं। मेट्रो सेवा न चलने के कारण इस दिन यात्रियों को कैब व निजी वाहनों पर अधिक निर्भर रहना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो दोपहर ढाई बजे तक बंद की जाती है। दोपहर ढाई बजे के बाद यह सामान्य रूप से चलेगी।
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 2:30 बजे से
दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। इसी तरह से फीडर बसों की सेवाएं दो बजे से ही शुरू होंगी।
INA NEWS DESK
0 Comments
Welome INA NEWS, Whattsup : 9012206374