Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 4 दिसंबर

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 दिसंबर वर्ष का 338 वाँ (लीप वर्ष में यह 339 वाँ) दिन है। साल में अभी और 27 दिन शेष हैं।

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।
1829 - वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।

1999 - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए
2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।


4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1923 - श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
1910 - रामस्वामी वेंकटरमण, भारत के आठवें राष्ट्रपति
1919 - इन्द्र कुमार गुजराल - भारत के बारहवें प्रधानमंत्री
1910 - मोतीलाल - हिंदी सिनेमा के अभिनेता
1888 - रमेश चंद्र मजूमदार - इतिहासकार।
1898 - कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन - प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।
1979 - सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।
1892 - विद्याभूषण विभु - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

4 दिसंबर को हुए निधन

2017 - शशि कपूर - हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे।
1962 - अन्नपूर्णानन्द - हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
भारतीय नौसेना दिवस

Post a Comment

0 Comments