Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

आज का इतिहास - 28 नवंबर

ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 28 नवंबर वर्ष का 332 वाँ (लीप वर्ष में यह 333 वाँ) दिन है। साल में अभी और 33 दिन शेष हैं।

28 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।

1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1990 - चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।

28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1927 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
1945 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।

28 नवंबर को हुए निधन

1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।
1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।
1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।

Post a Comment

0 Comments