Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ads header

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह का शिवपुरी दौरा 9 को

गजेन्द्र वर्मा:-

सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी रहेगें साथ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 9 अक्टूबर को शिवपुरी आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिवपुरी में दो घंटे तक रूकेंगे। इस दौरान 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पोलो ग्राउंड में भाजपा का सम्मेलन होगा जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी शामिल होंगे। शिवपुरी में होने वाले इस सम्मेलन में संभाग भर के पालक संयोजक, जिले के ग्राम व नगर बूथ प्रभारियों के अलावा संभाग के पार्टी पदाधिकारी व विधायक हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आतिथ्य में होने वाले इस सम्मेलन के प्रभारी बनाए गए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि इस सम्मेलन के लिए तैयारियों जोरों पर हैं। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में शुक्रवार 5 अक्टूबर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान शिवपुरी आ रहे हैं जो इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक लेंगे।
इस सम्मेलन के प्रभारी बनाए गए किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि पोलोग्राउंड में होने वाले इस सम्मेलन में पार्टी के 6 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटेंगे। इसमें शिवपुरी जिले के ग्राम व नगर के बूथ कार्यकर्ता, संभाग भर के पालक संयोजक सहित पार्टी पदाधिकारी व विधायक शामिल होंगे। कुल मिलाकर तकरीबन 6 हजार कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में जमावड़ा रहने वाला है। 

Post a Comment

0 Comments